कौशाम्बी: कौशाम्बी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
देश में चुनाव में धांधली कर भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजे जाने की मांग को लेकर सोमवार को कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पोस्टर भी जलाया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के प्रति विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रभारी राजेश साहनी ,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,राजेंद्र त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, रजनीश पाण्डेय,रमेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,मूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर,जिला सचिव मोहम्मद नोमान,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,नैय्यर रिजवी,कौशलेश द्विवेदी,आशीष मिश्रा पप्पू,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,प्रियांशु त्रिपाठी,मोहम्मद फरमान,कालका सिंह, आयूष यादव प्रभारी कार्यालय हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,आबिदा बेगम,विकास पासी,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,विवेक मिश्रा,नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव,दुर्गेश यादव, मण्डल अध्यक्ष शिवलेश मिश्रा, कैलाश केसरवानी,महेंद्र मिश्रा,मीना देवी,जलसा देवी,तेजा देवी,लालती देवी,महारानी देवी,देवकली देवी,शाहनवाज अहमद,राममिलन कोरी,सुनील गौतम,फहीमुद्दीन,शिवबाबू पाल, कौशल्या देवी, सुशीला देवी,तारा देवी,कमलेश कुमार,अंकुर सिंह, ओम प्रकाश पंडा,चंद्र कुमार, करन कुशवाहा,नीलम देवी,राजुलयादव, इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल,अमृत लाल,नुरैन खान, झुन्नू लाल,तिलक राज,रामकिशन,संदीप कुमार,अवधेश कुमार,महेश मिश्रा, मानसिंह पासी, प्रकाश मिश्रा,सुखलाल यादव,राजकुमार,अनुज पासी, मनोज पासी,अनिल पासी,बबलू सिंह,गोकुल प्रसाद,रामू प्रजापति,रवि यादव, राधे श्याम यादव,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








