सेवा का दीप जब जनभागीदारी से जलता है,तो उसकी रोशनी पूरे समाज को दिशा देती है:धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: सेवा का दीप जब जनभागीदारी से जलता है,तो उसकी रोशनी पूरे समाज को दिशा देती है:धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के ब्लॉक सभागार सिराथू में आयोजित विधानसभा स्तरीय नमो सेवा अनकही कहानियां अंतर्गत नाट्य मंचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने प्रतिभाग कर कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अमरनाथ यादव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कार्यक्रम में नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन व धात्री महिलाओं को पोषण पोटली दिया।

तदोपरांत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है।इन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा,राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों और सुशासन के माध्यम से देश में हुए विभिन्न बदलावों को जीवंत एवं भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कहानी जब किताब में होती है तो पढ़ी जाती है,लेकिन जब वही कहानी मंच पर जीवंत होती है। किसी गरीब के घर में चूल्हा जलता है तो वह सिर्फ एक परिवार की खुशी ही नहीं वह अंत्योदय की सफलता है।किसी बुजुर्ग को पेंशन का लाभ मिलता है तो वह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं वह सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।किसी किसान को योजना का लाभ मिलता है तो वह केवल सरकारी सहायता नहीं वह उसके परिश्रम को मजबूती देने का माध्यम है।किसी महिला को किसी योजना का लाभ मिलता है तो वह केवल सुविधा नहीं वह उसके आत्मविश्वास और स्वावलंबन की शक्ति है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,विधानसभा संयोजक दिनेश सोनकर,चेयरमैन राजेंद्र कुमार यादव,शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,जितेंद्र मौर्य,प्रशांत केसरवानी सहित कार्यकर्ता एवं माताएं बहनें उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor