तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी,बाइक सवार युवक की पूरी रात नहर में पड़े रहने से मौत,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी,बाइक सवार युवक की पूरी रात नहर में पड़े रहने से मौत,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तन्ना नहर पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद युवक पूरी रात नहर में पड़ा रहा,सुबह राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी।

मृतक की शिनाख्त दिनेश कुमार पुत्र संत नारायण, निवासी करारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात में बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तन्ना नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। अंधेरा होने और सुनसान जगह होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

सुबह जब राहगीर वहां से गुजरे तो उन्हें नहर में बाइक और युवक का शव दिखाई दिया। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के मोबाइल से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मंझनपुर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor