विज्ञान क्लब कौशाम्बी की तरफ से डीएम ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

कौशाम्बी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वैज्ञानिक सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी के माध्यम से जनपद की 4 छात्राओं को उनके द्वारा वर्ष 2016 में गणित विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए डीएम अमित कुमार सिंह द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विज्ञान छात्र सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम अमित कुमार सिंह ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र रोजगार के अपार अवसर होते हैं। कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर खोज शोध एवं नवाचार की भावना जागृत होनी चाहिए। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान छात्र सम्मान में सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में जनपद कौशांबी की चार छात्राओं द्वारा जिले का नाम रोशन किया गया। श्री राधे सिंह इंटर कॉलेज कनैली की सोनी सिंह ,सनिधि, आकांक्षा सिंह ,तथा श्री एस पी के डी इंटर कॉलेज धुमाई कि शायमा परवीन ने वर्ष 2016 की हाई स्कूल परीक्षा में गणित विषय में 100% अंक प्राप्त किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor