महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा,आरोपी रिश्तेदार अरेस्ट

यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली इलाके के पथरावां गांव में सोमवार को अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके एक रिश्तेदार ने ही चरित्रहीन होने के शक में की थी। आरोपी रिश्तेदार ने ही उसकी शादी करारी इलाके के एक गांव में 10 वर्ष पहले कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद से लगातार महिला पर ससुराली चरित्रहीन होने का आरोप लगा रहे थे। महिला की सगाई लगाने वाले रिश्तेदार को भी ससुराली उलाहना दे रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर रिश्तेदार ने महिला की हत्या की योजना बना ली थी। 5 दिन पहले आरोपी रिश्तेदार महिला को अपने घर बुला लाया। इसके बाद रविवार को महिला का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लाया। इसके बाद रात को उसे लेकर अस्पताल से चला गया। फिर पथरावां गांव की तरफ ले जाकर महिला के सिर पर ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।

[KGVID]https://circlesamachar.com/wp-content/uploads/2020/12/VID-20201229-WA0052.mp4[/KGVID]

एसपी अभिनंदन ने बताया कि सैनी इलाके में एक महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला के पास से मिले सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई थी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor