बिहार में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक,जनता देगी जवाब:अखिलेश यादव पूर्व सीएम

कौशाम्बी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को कौशाम्बी के करारी कस्बा में सपा के जिला महासचिव मौला बख़्श के घर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुचे।जिले में कई स्थानों पर उन्होंने पार्टी के लोगो से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये जो बिहार में हो रहा हैं, इतना लोकतंत्र में अपमानित कभी नही हुए होंगे। ये शर्मनाक घटना हैं, निंदनीय हैं। महिला सदस्या को उठा कर बाहर फेंक दिया गया, विधायक को किस तरह से आईएएस, आईपीएस लोगो ने मारा हैं। अगर ये सीमा लोकतंत्र में होगी, तो लोकतंत्र ये समझ लो नही चल पाएगा। इसके बाद तो जनता ही है, अगर जनता में उबाल आ जायेगा तो सोचो कैसे संभाली जाएगी चीज़े। उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकतंत्र की सब मर्यादाओं की धज्जियां उड़ गई हैं। क्या मुख्यमंत्री की ये भाषा हो सकती है की ठोक दो,तो सोचो पुलिस क्या करेगी। उसी का परिणाम है कि लॉ एंड ऑर्डर सब से ज्यादा खराब हो गया हैं। आये दिन बेटियों के साथ घटनाए हो रही हैं। आये दिन लोग सताए जा रहे हैं। आये दिन जो लोगो के साथ व्यवहार हो रहा है उसकी कल्पना नही की जा सकती हैं। सपा सरकार ने जनता को जो व्यवस्था पुलिस की दी थी डायल 100 का भी नाम बदल दिया,डायल 112 कर दिया। क्या सुधार किया। आगे कहा कि अच्छी योजना है स्वास्थ्य विभाग में, हम जानना चाहते है कि कहा गरीबो का इलाज़ हो रहा हैं। फिर ये तो डिप्टी सीएम का ज़िला है। सरकार से सीधा संपर्क हैं। हमने और समाजवादी के तमाम कार्यकर्ता से कहा कि जो माहौल है जनता इनका सफाया करेगी। और जब कौशांबी में आये हैं, तो पूरा जिला भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा। पार्टी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। छोटे दलों के लिए रास्ता हमेशा खुला रहेगा। मीडिया के पूछने पर की क्या यूपी में ईमानदार ऑफिसरों के साथ यही होगा के जवाब पर बोले कि आप ईमानदार होंगे तो ऐसा व्यवहार होगा कि आप कल्पना नही कर सकते है। ये सरकार घबरा रही है किसानों से तभी देखा होगा आप ने इनके प्रदेश अध्यक्ष जहा जाते हैं। उनका काले झंडों से स्वागत होता है। जनता इनके खिलाफ खड़ी हैं। सरकार अपनी नियत साफ नही कर रही है।इसीलिये पंचायत चुनाव को लेकर कभी हाईकोर्ट, कभी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor