फतेहपुर,
मलवा स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त,मालगाड़ी के कई डिब्बे पलटे,हावड़ा दिल्ली रूट ट्रेन यातयात बाधित,
यूपी के फतेहपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है,मलवा स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो दर्जन से अधिक डिब्बे पलट तेज आवाज के साथ पलट गए है,काफी दूर तक अप और डॉउन दोनों रूट की पटरियां उखड़ गई है, मालगाड़ी के खाली डिब्बों के पहिये बाहर निकलकर दूर तक चले गए है।
हावड़ा दिल्ली जाने वाला दोनों रूट का रेल यातायात बाधित हो गया है।रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद है,मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही थी।वही ट्रेन हादसे के बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है।रेल का राहत एवम बचाव कार्य जारी है।










