कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने की इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक,
यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डाॅ. अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद- झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिये है।
आयोग के निर्देशानुसार इलाहाबाद- झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव 1400 से अधिक मतदाता वालें मतदेय स्थलों को उसी मतदान केन्द्र के अन्तर्गत सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित करते हुये क्रमशः सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 251-सिराथू, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 05 बूथों का प्रस्ताव, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 252-मंझनपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 08 बूथों का प्रस्ताव एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 253-चायल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 08 बूथों का प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये है।
बैठक में इलाहाबाद- झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदेय स्थलों के प्रस्तावों की सूची समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुये मतदेय स्थल प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी अवगत कराया गया कि फार्म-18 दिनांक 29.09.2026 तक संबंधित तहसीलों/पदाभिहित स्थलों में प्राप्त किये जायेंगे, अगर कोई व्यक्ति अभी तक मतदाता नही बन सका तो फार्म-18 निर्धारित तारीख तक संबंधित स्थलों पर प्राप्त करा सकतें है।
बैैठक में सभी एसडीएम एवं आशीष कुमार प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी, हेमन्त कुमार रावत प्रतिनिधि इण्डियन नेशनल कांग्रेस, प्रदीप कुमार प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी एवं रंजीत कुमार गौतम प्रतिनिधि बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहें।








