कौशाम्बी: इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित,23 अक्टूबर को होगा मतदान,
रिटर्निंग आफीसर, इलाहाबाद-झासी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र/मण्डलायुुक्त, झाॅसी मण्डल बिमल कुमार दुबे ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य डाॅ0 मान सिंह यादव का कार्यकाल 06 दिसम्बर, 2026 को समाप्त होने के कारण, होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का 29 सितम्बर, 2026 है। इसी प्रकार नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की समीक्षा का 07 अक्टूबर, नाम वापिसी की अन्तिम तिथि 09 अक्टूबर, मतदान का 23 अक्टूबर एवं मतदान का समय पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, मतगणना का 27 अक्टूबर तथा वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया 31 अक्टूबर 2026 है।
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सन्दर्भ में इलाहाबाद-झासी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद यथा-प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बाॅदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झाॅसी एवं ललितपुर मंे आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-322 /ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार लागू हो गए हैं।








