स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद थीम पर मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस

कौशाम्बी: स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद थीम पर मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विकास भवन स्थित सरस हॉल में 11 वॉ आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। 11 वॉ आयुर्वेद की थीम “स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद-(AYURVEDA FOR ‘A HEALTHIER. TOMORROW)” है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका मंझनपुर वीरेन्द्र कुमार फौजी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आयुर्वेद हमारी विरासत हैं, जिसको जन-जन तक पहुंचाया जाना है। घर के रसोई के मसालो से भी उपचार किया जा सकता है। आयुर्वेद में जटिल रोगों को साध्य करने एवं स्वस्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर स्टॉल भी लगाई,जिसमें औषधि मसाला स्टाल, औषधि वितरण स्टाल, औषधि पौधा स्टाल व योगा थीम स्टाल लगायें गये है। आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियो द्वारा लगभग 184 रोगियों को परामर्श एवं उपचार भी किया गया।

इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिकं एवं यूनानी अधिकारी सुमन कुशवाहा एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 शगुफ्ता जवी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor