बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के डर से तार हटाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,घटना के बाद विजिलेंस टीम फरार

कौशाम्बी: बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के डर से तार हटाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,घटना के बाद विजिलेंस टीम फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के अझुवा कस्बे में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से इंद्राज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के कुछ लोग पुलिस की वर्दी में पहुंचे थे। आरोप है कि टीम के पहुंचने के बाद इंद्राज बिजली का तार निकालने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विजिलेंस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटना के बाद टीम मौके से तुरंत फरार गई। इसी बीच हाईवे पर रॉन्ग साइड से तेज गति में जाती सफेद बोलेरो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे विजिलेंस टीम की गाड़ी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।वही लोगो में घटना के बाद विभाग के प्रति आक्रोश है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor