सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा सेतु शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कौशाम्बी: सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा सेतु शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा मंझनपुर के विकासखंड बारा, कौशाम्बी में आयोजित 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत कौशाम्बी कल्पना सोनकर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया, धात्री माताओं को पोषण पोटली वितरित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर, मंडल अध्यक्ष म्योहर भैया लाल गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor