पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ० मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

कौशाम्बी: पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ० मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ० मनमोहन सिंह की जयंती के मौके पर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों का स्मरण किया गया

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा • मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय है उन्होंने लाइसेंस राज की समाप्ति: वर्ष 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश को गंभीर आर्थिक संकट से उबारा और उदारीकरण, निजीकरण तथा वैश्वीकरण (LPG) की शुरुआत की। आयात-निर्यात के नियमों को सरल बनाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार से जोड़ा, जिससे विदेशी निवेश और उद्योगों का तेजी से विस्तार हुआ। आज हम सबने ने उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,हरिशंकर सिंह ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशु त्रिपाठी रिंकू यादव ब्लाक सचिव अनिल सेन प्रेम पासी सुभाष साहू अरुण सिंह ब्लाक सचिव प्रदीप यादव मंडल अध्यक्ष सदाशिव पांडे विनोद कुमार यादव अभिषेक त्रिपाठी श्याम सिंह भदोरिया आकाश सिंह फूलचंद कुशवाहा गंगा शरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor