नगर पालिका परिषद में स्वच्छता को लेकर बैठक,सभासदों को दी गई कचरा प्रबंधन की जानकारी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद में स्वच्छता को लेकर बैठक,सभासदों को दी गई कचरा प्रबंधन की जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर में ईओ प्रतिभा सिंह ने सभी वार्ड के सभासदों के साथ बैठक की। बैठक में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा हुई।

यह जानकारी ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति की ओर से सभी सदस्यों को दी गई। समिति द्वारा चारों रंग के डस्टबिन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि हरा डस्टबिन में गीला और सड़ने वाला कचरा,जिसमे रसोई का बचा हुआ खाना, सब्जियों और फलों के छिलके, सड़े हुए फल, चाय की पत्तियां और सूखे फूल डाले जाते है।

नीला डस्टबिन में सूखा और रीसाइकिल होने वाला कचरा,जिसमे प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, दूध के खाली पैकेट, चिप्स के रैपर, कागज, गत्ता, धातु के डिब्बे और कांच की चीजें डाले जाते है।

काला डस्टबिन में खतरनाक या बायो-मेडिकल कचरा,जिसमे खराब बैटरी, पेंट, केमिकल्स, थर्मामीटर और सुई-सिरिंज आदि डाले जाते है।

लाल डस्टबिन में गैर-बायोडिग्रेडेबल और संक्रामक कचरा,जिसमें बच्चों के डायपर, सैनिटरी पैड और टिश्यू पेपर डाले जाते है।

बैठक में सभासद झल्लर प्रसाद चौरसिया, अंशुल केसरवानी और ट्रेनर पार्टनर के अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह, पंकज अग्रहरि, अरमान शेख, सिप्तैन शेख आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor