कौशाम्बी: जिला जेल का जिला जज एवं डीएम,एसपी ने किया सघन निरीक्षण,सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी जिला कारागार का जिला जज, एसीजेएम, डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने अपनी सुविधाओं और दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा।
जिला जज और डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।








