गांधी जयंती पखवाड़ा के अवसर पर पाक्सो अधिनियम,बाल संरक्षण एवं यौन उत्पीड़न को लेकर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

कौशाम्बी: गांधी जयंती पखवाड़ा के अवसर पर पाक्सो अधिनियम,बाल संरक्षण एवं यौन उत्पीड़न को लेकर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गांधी जयंती पखवाड़ा के अवसर पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी द्वारा पाक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला जज बद्री विशाल पाण्डेय एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण प्रिया सिंह एवं अपर सिविल जज आस्था मिश्रा , लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज बद्री विशाल पाण्डेय ने पाक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को गुड टच एवं बैड टच, यौन उत्पीड़न तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि माता पिता एवं गुरुजन ही सबसे बड़े हितैषी होते है हमे उनकी बातो को मानना चाहिए। जिला जज ने बच्चों को किसी भी असहज अथवा संदिग्ध स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पाक्सो अधिनियम के विषय में प्रिया सिंह ने बाल संरक्षण एवं बच्चों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आस्था मिश्रा ने भी बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी।

छात्र गोलू कुमार ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में बिना भय के तत्काल सहायता लेने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त साक्षी मिश्रा और राइफल शूटिंग राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित कृष्णा कुमार, प्राची यादव, पलक जायसवाल , अनुष्का तिवारी, अंशुल मौर्य, शिखा वर्मा को जिला जज द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में पीएलवी निलेश कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor