कौशाम्बी: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कशिया ककोड़ा में मनाया गया मीना दिवस,बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कशिया ककोड़ा में मीना दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित काल्पनिक बालिका पात्र मीना के बारे में जानकारी दी गई। मीना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाता है।
शिक्षकों ने छात्राओं को बाल विवाह, लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीना दिवस के उद्देश्य और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।








