कौशाम्बी: डीएम ने की बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय, बसुहार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए परियोजना प्रबन्धक, सी.एन.डी.एस. को अवशेष कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय, कड़ा के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। उन्होंने परियोजना प्रबन्धक, सी.एन.डी.एस. को कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल का कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में कराए जा रहें कार्यो की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने परियोजना प्रबन्धक, सी.एन.डी.एस. को अवशेष राजकीय विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का कार्य 30 सितम्बर,2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।








