कौशाम्बी: कौशाम्बी में युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव हाइवे कर रखकर कर दिया चक्का जाम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरधरा गांव के सामने रेलवे लाइन किनारे चरवा क्षेत्र के पखसराई गांव निवासी रामू पाल का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया है। परिजनों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे युवक के शव को कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बलिहावा मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जाम के चलते जीटी रोड पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।








