कौशाम्बी: कौशाम्बी के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 28 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला,
यूपी के कौशाम्बी जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह रोजगार मेला 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में लगेगा।
रोजगार मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स समेत 15 से अधिक नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।वही 8वीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और नर्सिंग योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
जिला सेवायोजन विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी मेले में शामिल होने के लिए ‘रोजगार संगम’ पोर्टल या ऐप पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।








