जनता की जरूरत और शासन की योजनाओं को जनता के बीच तक पहुंचाना ही सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: जनता की जरूरत और शासन की योजनाओं को जनता के बीच तक पहुंचाना ही सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विधानसभा सिराथू के विकास खण्ड कड़ा एवं विधानसभा मंझनपुर के विकास खण्ड सरसवां में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट शुभारंभ किया व लगे स्टॉलों का अवलोकन एवं नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन करा कर संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने धात्री महिलाओं को पोषण पोटली एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी बहनों को आँगन मिलन सेवा का प्रशस्ति पत्र वितरण कर संबोधित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।कोई जरूरतमंद अपनी समस्या लेकर अकेला न महसूस करे और समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में अनेक ऐसी योजनाएं संचालित हैं,जिनका उद्देश्य समाज के गरीब,वंचित,किसान,मजदूर,महिला,युवा,दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को सहायता और अवसर उपलब्ध कराना है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव,दस्तावेजों की समस्या या प्रक्रिया की कठिनाई के कारण पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाता।किसी गरीब के घर में चूल्हा जलता है तो वह सिर्फ एक परिवार की खुशी ही नहीं वह अंत्योदय की सफलता है।किसी बुजुर्ग को पेंशन का लाभ मिलता है तो वह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं वह सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।किसी किसान को योजना का लाभ मिलता है तो वह केवल सरकारी सहायता नहीं वह उसके परिश्रम को मजबूती देने का माध्यम है।किसी महिला को किसी योजना का लाभ मिलता है तो वह केवल सुविधा नहीं वह उसके आत्मविश्वास और स्वावलंबन की शक्ति है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद,जिला मंत्री नरेंद्र सिंह पटेल,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पटेल,प्रशांत केसरवानी,प्रमोद भार्गव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष तिलक नारायण द्विवेदी,संजय लोधी,हंसराज पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष रामलोटन यादव,संजय पाण्डेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor