कौशाम्बी: कौशाम्बी में खेत में मिला अधेड़ का शव,हत्या की आशंका से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।








